नरसिंहपुर।
शासकीय प्रा शाला ग्राम मगरधा में अध्ययन करने वाले बच्चों के विकास औरअध्ययन पर शिक्षकों द्वारा नाम मात्र का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, मध्याह्न भोजन योजना के तहत दिया जाने वाला भोजन गुणवत्ताहीन होता है, बच्चों को अपने बर्तन स्वयं धोने के लिए विद्यालय परिसर के बाहर स्थित हैंडपंप पर जाना पड़ता है,,विद्यालय के कक्ष और परिसर की झाड़ू छोटे छोटे बच्चों से लगवाई जा रही है, यहां तक कि पानी पीने के लिए ग्लास भी बच्चों को नसीब नहीं होता,परन्तु कक्षा शिक्षिका इन सब बातों से बेखबर चैन की नींद लेने में व्यस्त हैं,विद्यालय के पीछे की ओर गुजरने वाली नदी के पास बच्चे खेलते हुए देखे जा सकते हैं। बच्चों के विकास के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है परन्तु उनका क्रियान्वयन किस तरह से किया जा रहा है यह ग्राम मगरधा की प्रा. शाला में देखा जा सकता है।

