बेदु उमरिया तथा अन्य ग्राम पंचायत के कार्यों में सरपंच द्वारा की जा रही मनमानी


नरसिंहपुर।
जिले के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार शिकायत की सामने आ रही है कि पंचायत की कार्यप्रणाली संतोष जनक नहीं है, सरपंच के कृपा पात्रों को तो सभी योजनाओं के लाभ आसानी से प्राप्त हो जाता है परन्तु ग्रामीणों को कागजी कार्यवाही के फेर में उलझाकर परेशान किया जाता है भय ग्रस्त ग्रामीणों का कहना है कि हम शिकायत करें भी तो कैसे सरपंच अपनी पहुंच के कारण हमेशा झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत कर बच जाते हैं और उसके बाद ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जेबें गर्म करने पर अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाने में सरपंच अपना विशेष योगदान प्रदान करते हैं। झोलाछाप फर्जी डॉक्टर भी सरपंचों की कृपा से अपनी दुकान ग्रामीण क्षेत्रों में चला रहे हैं किसी भी सरपंच द्वारा अपने पंचायत क्षेत्र में कभी भी किसी डॉक्टर के विरुद्ध कोई जांच या शिकायत दर्ज नहीं की गई। ग्राम बेदु,करकबेल,बरहेटा,सुरवारी, घाट पिंडरई,उमरिया,बेलखेड़ा की दयनीय हालत देखकर आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि गांव में सरकारी योजनाओं को किस तरह पलीता लगाया जा रहा है।आंगनबाड़ी केंद्र,स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालयों का स्तर मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी कर शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US