आस पास।
ग्राम चिनकी से होकर गुजरने वाली नर्मदा नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। नर्मदा सफाई अभियान की हकीकत जानने के लिए आप नर्मदा के तट पर चारों ओर पसरी गन्दगी को देखकर अंदाज लगा सकते हैं कि योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरह से किया जा रहा है। एक तरफ बोर्ड पर लिखा जा रहा है कि नदी में साबुन शैंपू से स्नान ना करें, मवेशियों को नदी में ना नहलाएं,वाहन और कपड़े नदी में ना धोएं। परन्तु सच्चाई इसके विपरित है दर्शनार्थि ही नदी को प्रदुषित करने में जुटे हुए हैं।

