अराजकता और देह व्यापार की ओर नरसिंहपुर।

Image credit-google

नरसिंहपुर।
नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं,२७-९-१७ की रात लगभग ९:०० बजे बड़े पुल पर चाकूबाजी की घटना को खुलेआम अंजाम दिया गया। अपराधियों को अब कानून का भय नहीं रहा,तभी नवरात्र के भीड़ भरे माहौल में चाकू बाजी की गई ऐसे अराजक तत्व समाज में भय पैदा करना चाहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में देह व्यापार भी पैर पसारने लगा है।देह व्यापार में लिप्त अधिकतर लड़कियां और महिलाएं आस पास के गांव से मजदूरी या काम की आड़ में अपने काम को अंजाम देती है। जागरूकता की कमी के चलते कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त होने का खतरा भी बड़ रहा है। जिले में एड्स के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है,आस पास के क्षेत्रों में भी इस तरह की समस्याएं बड़ने लगी है।देह व्यापार में असुरक्षित यौन सम्बन्ध से एड्स जैसी खतरनाक बीमारी के फैलने का खतरा अधिक होता है। जागरूकता और सावधानी के अभाव में अपने जीवन को खतरे की ओर धकेल रहे हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US