नरसिंहपुर।
जिले में अब तक अवैध होर्डिंग की घटनाएं अक्सर सुनने में आती हैं परन्तु नदी में विज्ञापन को अपना अधिकार समझने वाले विज्ञापनदाता को यह भी विचार नहीं आया कि इस प्रकार प्रचार करने के चक्कर में वाहन चालकों के दुर्घटना ग्रस्त होने का अंदेशा बना रहता है।आदिवासी बहुल इलाकों में कुपोषण पर ध्यान देने की अपेक्षा अशिक्षित वर्ग को अप्रत्यक्ष तौर पर भरपूर जवानी का मज़ा लेने के लिए दवाओं हेतु प्रेरित करने का विज्ञापन वह भी नियमों को ताक पर रखकर ,आखिर कहां तक उचित है।जिले में बहुत से स्थानों पर ऐसे विज्ञापन देखे जा सकते हैं जो की नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।
