ग्राम अालोद।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए शासन द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिंहपुर बड़ा की स्थापना आलोद ग्राम में की गई थी। आस पास के ही गांव के लोग जिसमें अधिकतर मजदूर वर्ग, वृद्ध पेंशन , छात्रवृत्ति आदि कार्य के लिए बैंक के चक्कर लगाते रहते हैं।परंतु बैंक के कर्मचारियों को सिर्फ शासन द्वारा देय वेतनमान से मतलब है,अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना कर्मचारी बखूबी जानते हैं।ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से बाबुओं को कोई सरोकार नहीं।बैंक खुलने का समय १२:० बजे से लिखा गया है परन्तु कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बैंक १२:३० बजे तक ताला खोलने नहीं पहुंचे।अफसर शाही भारत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है गरीब मजदूर तो सिर्फ शोषण के लिए ही रह गया है।


