ग्राम बरपानी ग्राम रक्षा समिति और वन माफिया की मिलीभगत से जंगल की अंधाधुंध कटाई।




ग्राम बरपानी।
ग्राम बरपानी के ग्रामीणों की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है,शासन द्वारा बनवाए जा रहे मकानों का कार्य तो मजदूरों से करवाया जा रहा है परन्तु भुगतान की बात आते ही कहा जाता है कि लोक सेवा की वेबसाइट का मेंटेनेंस चल रहा है अभी भुगतान नहीं किया जा सकता।आखिर कब तक यह सुधार कार्य चलेगा यह भी स्पष्ट नहीं किया जाता है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मैडम कभी कभार ही आकर ग्रामीणों को दर्शन देती हैं,आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं अफसर शाही पर शासन मेहरबान तो है ही क्या शिकायत करेंगे ग्रामीण उन्हें तो वैसे भी डरा दबाकर रखा जाता है।
ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया जिससे कि सुशासन की स्थापना हो, ग्रामीणों को न्याय उपलब्ध हो । ग्रामीणों के अनुसार यहां भी वही हालत है समिति के सदस्य वन माफिया से मिलकर वनों की अवैध कटाई में व्यस्त रहते हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US