ग्राम चिनकी सड़क और पानी की किल्लत।



आस पास।
ग्राम चिनकी उमरिया की स्थिति अति दयनीय है देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए दर्शनार्थी और वाहन जाने का मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है, पानी के गड्डे जहां तहां भरे हुए हैं,जिसमें गिरकर घायल होने घटनाए आज घटित हुई,परन्तु पंचायत का ध्यान इस ओर कदापि नहीं गया। पीने के पानी की स्थिति यह है कि हैंडपंप के चारो ओर कीचड़ और गन्दगी फैली रहती है।विकास के खोखले दावे करने से गांव का विकास नहीं होता परन्तु अपनी जेब भरने में लगे हुए ये छुटभैय्ए नेता आम आदमी की व्यथा को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US