नरसिंहपुर।
देर रात तक प्रतिमा विसर्जन का आयोजन किया गया। प्रशासन के सख्त रवैए के कारण नदी में प्रतिमा विसर्जन नहीं करने दिया गया, परन्तु फिर भी लोग चोरी छिपे अन्य घाटों पर पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन करते हुए देखे गए। कई स्थानों पर विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। विसर्जन के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करना आज की पीढ़ी का शगल बन गया है, आते जाते लोगों पर गुलाल और मिट्टी उड़ाने से नेत्र रोग की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है परन्तु धर्म की आड़ में मनमर्जी करने की सोच रखने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
