आस पास।
नरसिंहपुर जिले और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक ऐतिहासिक धरोहरों को उपेक्षित छोड़ दिया गया है। कई बेशकीमती प्रतिमाएं देख रेख के अभाव में जर्जर हालत में है,कुछ जगहों पर तो चोरों ने धावा बोलकर हाथ साफ कर दिया है। उपेक्षा के चलते प्राचीन ऐतिहासिक साक्ष्य नष्ट हो रहे हैं। प्रशासन से आशा करने की जगह जनता को जागरूक होना चाहिए। क्यों की ये प्राचीनतम धरोहर गौरवशाली अतीत को बयां करती हैं।
