आस पास।
वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे कंधरापुर ग्राम वासियों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि यदि मुशरान पिपरिया से कंधरापुर तक सड़क निर्माण कार्य नहीं किया गया तो ग्राम वासियों द्वारा किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे।गांव की स्थिति अति दयनीय है सरपंच द्वारा लापरवाही के चलते विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है परेशान ग्रामीण अपनी व्यथा से प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं परन्तु हालत आज भी बद्तर है।



