नरसिंहपुर।
जिल के सिमरिया गांव की सड़क की दुर्दशा देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोगों के लिए सड़क मार्ग से आवागमन करना कितना दुष्कर कार्य है। इसी मार्ग से विद्यार्थियों और मरीजों का भी आना जाना होता है,परन्तु उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।सड़क मार्ग को चलने लायक बनाने के लिए खानापूर्ति की जा रही है। तस्वीरों से साफ पता चलता है कि सड़क मार्ग का सुधार कार्य गुणवत्ता हीन है।सुधार कार्य कुछ सप्ताह भी ठहर जाए तो बड़ी बात है,परन्तु आशचर्य की बात है कि जिम्मेवार तंत्र को इस कार्य में किसी भी तरह की कोई कमी नजर नहीं आती।


