नोट बंदी की मर सहता गरीब।




नरसिंहपुर।
नरसिंहपुर झिरना निवासी युवक के पास दीपावली की साफ सफाई के दौरान बंद हो चुके १०००और५००₹ के नोट मिल जाने से एक बार फिर नोट बंदी से आमजन को हुए नुक़सान को लेकर चर्चा फिर गहराने लगी है। युवक के अनुसार घर पर दीपावली की सफाई के दौरान ८५०० ₹ के पुराने नोट जिसमें १०००और५०० के नोट शामिल हैं अचानक मिल गए।युवक को विभिन्न बैंको के चक्कर लगाने के बाद भी कोई समुचित उपाय नहीं प्राप्त हो सका।हताश युवक शासन के निर्णयों से अपने को ठगा महसूस हो करने लगा। नोट बंदी से कालेधन पर लगाम कसी का सकी या नहीं परन्तु गरीब पर नोट बंदी का विपरीत असर पड़ा है।ऐसे ना जाने कितने मजदूर वर्ग के लोग होंगे जिनकी जमा पूंजी नोट बंदी की भेंट चढ़ गई है।और भ्रष्टाचार पर अंकुश कितना लगा है यह जनता बखूबी जानती है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US