नरसिंहपुर।
जिले में विभिन्न स्थानों पर विद्युत पोल तिरछे होकर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र के रहवासियों के अनुसार विधुत विभाग में शिकायत करने के बाद भी अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। तिरछे विद्युत पोल के गिरने का अंदेशा बना रहता है जिसके कारण क्षेत्र वासियों को कभी भी किसी अनहोनी का डर बना रहता है।

