गाडरवारा निवासी युवक से ऑनलाइन ठगी।


आस पास।
गाडरवारा निवासी युवक आजाद कुमार मेहरा के स्टेट बैंक के खाते से ऑनलाइन ठगी कर ५८०००/रू की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई है।हमेशा की तरह शिकायत करने पर बैंक प्रबंधन ने जांच पड़ताल करने की सांतवना देकर युवक को बैंक से चलता कर दिया। ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक के मोबाइल नंबर ९७५५७४५४५०पर जब बात करने की कोशिश की गई तो फोन बंद कर लिया गया। बैंक प्रबंधन की कार्यवाही ऑनलाइन ठगी के मामलों में संतोष जनक नहीं रही है यही वजह है कि शिकायतकर्ता अक्सर हताश होकर अपनी मेहनत की कमाई को डूबता हुआ देखता रह जाता है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US