नरसिंहपुर।
भारतीय रेल की स्थिति वैसे भी अच्छी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ यात्री जानबूझकर जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं।चलती ट्रेन में उतरना और चड़ना खुलेआम मृत्यु को निमंत्रण देने के समान है,परन्तु फिर भी कुछ लोग जल्दबाजी के चलते लापरवाही कर बैठते हैं जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ता है।आप देख सकते हैं कि किस तरह यात्री रेल में सफर करते हैं।नियम का उल्लघंन कर सीढ़ी पर बैठ कर यात्रा करना या आने वाले यात्रियों का जबरन रास्ता रोक कर उन्हें प्रवेश ना करने देना विवाद को जन्म देता है। भारतीय रेल के यह आम दृश्य है।
