चंदपुरा गांव के यात्री प्रतीक्षालय में संचालित सैलून।



नरसिंहपुर।
जिले की सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्र चंदपुरा गांव में एक मात्र यात्री प्रतीक्षालय का उपयोग गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा हेयर सैलून के लिए किया जा रहा है। यात्रियों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर महिलाओं को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ता है,दुकान में बैठे ग्राहकों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करना अत्यंत ही अशोभनीय प्रतीत होता है।ग्राम पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाना, पंचायत की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के लोगों के संरक्षण पर ही दुकान संचालक यात्री प्रतीक्षालय में अपनी दुकान का संचालन कर रहा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US