बच्चों को प्राप्त हो रहा गुणवत्ता हीन भोजन।




आस पास।

शासन द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चो को गुणवत्ताहीन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।चाहे बोर्ड पर भोजन का मेन्यू कुछ भी हो परन्तु बच्चों को आलू की सब्जी और रोटी दी जाती है, खीर के नाम पर चावल में शक्कर और नाममात्र दूध डालकर दे दिया जाता है,बहाना भी सुपरवाइजर का आपको सोचने पर मजबुर कर देगा कि दूध उपलब्ध नहीं हो सका।क्या दूध की व्यवस्था भी सुपरवाइजर कर नहीं पाते है या जेब गर्म करने के फेर में लापरवाही बरती जाती है।हालात यह हैं कि पालक स्वयं बच्चों को केंद्र भेजने से डरते हैं।केंद्र संचालिका बच्चों से उचित व्यवहार नहीं करती है, जातिगत भेद भाव किया जाता है, बच्चों को प्रदान सुविधाओं का लाभ सुपरवाइजर और उसके कृपा पात्रों को ही प्राप्त होता है।आंगनबाड़ी संचालिका के अनुसार सुपरवाइजर केंद्र पर सामग्री भेजने में भेदभाव करते हैं कई बार तो आवश्यकता से भी कम सामग्री भेज दी जाती है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US