ग्राम बरहटा।
ग्राम की सीमा के बाहर स्थित भैरव मन्दिर में प्रत्येक सोमवार को धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को झूठे तमाशे दिखाए जाते हैं,भोले भाले ग्रामीणों को मूर्ख बनाकर ये अघोषित भगवान भूत प्रेत योगिनी का डर दिखाकर अपने पाखंड का बाजार चला रहे हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार महिलाओं के जोर से बाल खींचे जाते हैं ताकि भूत प्रेत शरीर छोड़ दे,कभी कभी तो महिलाओं वृद्धों और लड़कियों को पीटा जाता है कहा जाता है कि प्रेत ताकतवर है । देखने पर अहसास होता है कि ये आधुनिक ठग किस तरह अपना व्यापार धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाकर कर रहे हैं।
ग्राम बेदु में भी मंगलवार के दिन दोपहर से ही इसी तरह की बैठक सजाई जाती है जहां किसी भी बीमारी से पीड़ित रोगी के इलाज का दावा किया जाता है, पुत्र प्राप्ति की दवा गारंटी से देते हैं,और भूत प्रेत योगिनी का डर यहां भी दिखाया जाता है आत्मा बुलवाई जाती है और भी बहुत से दावे किए जाते हैं।जो की यथार्थ के धरातल पर सत्य सिद्ध नहीं होते।

