नर्सिंग होम एक्ट का निडरता से उल्लघंन नरसिंहपुर।


नरसिंहपुर।
जिले में संचालित निजी क्लीनिक पर अनेक तरह की अनियमितताओं के बावजूद किसी भी तरह की कोई भी कार्यवाही ना होना अपने आप में ही कई संदेहास्पद सवाल खड़े करता है।जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है परन्तु बगैर किसी हादसे के शासन की निंद्रा भंग नहीं होती।क्लीनिक की जांच की महज ओपचारिकता निभाने से कुछ फर्जी डॉक्टर भी स्थिति का लाभ उठा रहे हैं, जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन गंभीर कदम उठाए अन्यथा भारत के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय का सपना अधूरा ही रह जाएगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US