नरसिंहपुर।
जिले में तमाम तरह की योजनाओं के क्रियान्वयन के बाद भी अनेक तरह की समस्याओं और शिकायतों का सिलसिला आज भी जारी है स्वछता अभियान के बावजूद सड़कों पर कचरे के ढेर दिखाई देते हैं, मध्याह्न भोजन योजना में तमाम तरह की गड़बड़ियां, बच्चों को भोजन के बाद बर्तन साफ करने के लिए बाध्य करना,किसी भी विभाग में शिकायतों का निराकरण ना हो पाना, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ खिलवाड़ किया जाना,शिकायत करने पर अप्रत्यक्ष रूप से धमकाना शहर की हक़ीक़त को बयां करते हैं।आम जनता सदा ही शासन से आस लगाए रखती है परन्तु प्रशासन की उदारता के कारण आम जन अपने को ठगा सा महसूस करते हैं।



