आस पास।
जिले के समीपवर्ती ग्राम बरहता के मार्ग में स्थित अति प्राचीन शनि मन्दिर में प्रत्येक शनिवार को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है।मान्यता है की केवल दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।सुनसान जगह पर स्थित मंदिर में आम तौर पर भीड़ नहीं होती परंतु शनिवार की सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है,जन श्रुति के अनुसार यहां पत्थरो का घर बनाने से स्वयं का घर शीघ्र ही बन जाता है।
