आस पास।
जिले के समीपवर्ती क्षेत्र में नहरों की स्थिति दयनीय हालत में पहुंच गई है, नहर की दीवारों पर झाड़ियां उग आई है, सीढ़ियां टूट चुकी है,लोग नर्मदा को साफ रखने के फेर में शहर का कचरा नहरों में बहा रहे हैं आखिर यह कैसी जग में जागरूकता है। मवेशियों की लाश तक नहर में बहा दी जाती है और उस पानी का इस्तेमाल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मजबूरन करना पड़ता है, प्रत्येक बात के लिए शासन को दोष देना छोड़कर जनता को स्वयं भी भविष्य के खतरों से सावधान होना होगा।

