असुरक्षा के माहौल में छात्राएं नरसिंहपुर।

नरसिंहपुर।
एम. एल. बी. गर्ल्स स्कूल की दीवार से लगकर जो दुकानें सजी हुई है वहां गुटखा, सिगरेट की बिक्री की जा रही है नियमानुसार विद्यालय परिसर के १०० मीटर के दायरे में किसी भी नशीले उत्पाद का विक्रय नहीं किया जा सकता है। परन्तु यहां परिस्थितियां विपरीत है, छात्राओं के आने जाने के समय रोड रोमियो गुटखा सिगरेट की खरीदी के बहाने विद्यालय परिसर के बाहर मौजूद रहते हैं व जब छात्राओं को अकेला देखते है तब अभद्र व्यवहार कर गाली गलोच करते हैं। छात्राओं पर अश्लील कमेंट करते है, निर्भया पेट्रोलिंग की जाती है परन्तु ये शातिर बदमाश समय देखकर ही अपनी हरकतों को अंजाम देते हैं। समय रहते सावधान होने की जरूरत है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US