गोटेगांव।
रेलवे स्टेशन गोटेगांव शासन की उपेक्षा का शिकार हो गया है,स्टेशन पर जहां तहां गन्दगी फैली रहती है।यात्रियों को छाया में खड़े होने के लिए पर्याप्त शेड निर्माण भी नहीं किया गया है,स्टेशन पर मौजूद शौचालय के दरवाजे जर्जर हालत में है सफाई व्यवस्था के अभाव में शौचालय का उपयोग करना अति दुष्कर है। रेलवे स्टेशन के परिसर में भिखारियों और नर्मदा परिक्रमा वासियों का डेरा जमा रहता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा सकता है।


