नशा मुक्ति कार्यक्रम ग्राम तिंदनी।


नरसिंहपुर।
नशा मुक्ति मंच द्वारा ग्राम तिंदनी में नशा मुक्ति कार्यक्रम कर सार्थक प्रयास किया गया। नशे के दुष्परिणाम जानते हुए भी जागरूकता की कमी के कारण नशा करना स्टेटस सिंबल बन गया है। नशे के कारण घर परिवार में कलह,चरित्र हीनता,निर्णय लेने की क्षमता का ह्रास हो जाना समाज की विकट समस्या है जो की दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है।
ग्राम पंचायत द्वारा इस ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए,ग्राम में नशे का अवैध कारोबार करने वालों का विरोध करना और सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। अक्सर देखने में आता है कि ग्राम के दबंग व्यक्तियों द्वारा नशे के अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण प्रदान किया जाता है जो चिन्ता का विषय है।



Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

POST YOUR AD HERE..CONTACT US