नरसिंहपुर।
ग्राम चीनकी उमरिया जाने वाले वाहनों में भेड़ बकरियों की तरह सवारियों को भरा जाता है कम समय और अधिक मुनाफे के लालच में यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है,परन्तु प्रशासन किसी अनहोनी के बाद कार्यवाही का इंतजार कर रहा है। भीड़ भाड़ में लड़कियों और महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,ऐसे हालात में यौन शौषण का शिकार होने पर भी कुछ नहीं किया जाता है क्योकि भीड़ होने का फायदा भेड़ियों द्वारा उठाया जाता है।
